मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
27-Jan-2020 08:42 AM
ALIGARH: जन्म देने वाली एक मां को उसके अपने ही खून ने घर में बंद कर मरने के लिए छोड़ दिया. बुढ़ापे में मां का सहारे बनने के बजाये कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के मुंह में डालकर खुद बीवी के साथ मौज-मस्ती करने निकल गया. हैरान कर देने वाली ये ख़बर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है.
कोतवाली इलाके के मोहल्ला शेर खान में रहने वाले एक कलयुगी बेटे के अपनी 90 साल की बुजुर्ग मां को घर में बंद कर दिया और खुद घूमने निकल गया. 10 दिन बाद बुजुर्ग की बेटी को डरावना सपना आया तब वो घबराई हुई मां को देखने पहुंची. घर पहुंचते ही उसके होश उड़ गये. बेटे ने मां को घर में बंद करके खुद घूमने गया था. बेटी ने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़कर बुजुर्ग मां को बाहर निकाला.
90 साल की बुजुर्ग असगरी अपने बेटे जलालुद्दीन के साथ रह रही थीं. जलालुद्दीन अपनी बुजुर्ग मां को घर में बंदकर अपने बीवी-बच्चों के साथ घूमने निकल गया. बुजुर्ग मां 10 दिन तक घर में ऐसे ही भूखी-प्यासी पड़ी रही. इस दौरान भूख मिटाने के लिए बुजुर्ग महिला मिर्च खा रही थी. ताला तोड़वाकर बेटी ने जब ये नजारा देखा तब वो फफक-फफक कर रोने लगी. इस घटना के बाद बुजुर्ग की बेटी पुलिस थाने पहुंची और जलालुद्दीन, उसकी पत्नी अतिका अंजुम और उसकी बेटियों सायमा और सना जमाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है.