EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
27-Jul-2023 09:48 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के इंजीनियर बड़े - बड़े पूंजीपति और व्यापारी को भी मात दे रहे। एक कहावत बहुत प्रचलित है कि अगर आमदनी करना ही है तो बिरला की तरह करो। लेकिन यह कहावत सही तरीके से पैसा बनाने के लिए कहा गया है ना कि गलत तरीके से। अब इसी कड़ी में यह कहावत से मिलता-जुलता एक मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां पुल निर्माण निगम के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के ठिकाने पर लगभग 2 करोड़ रुपए सामान और नकदी बरामद किए गए हैं।
दरअसल, बुधवार सुबह भागलपुर में हनुमान नगर मोहल्ला स्थित इंजीनियर के चार मंजिला मकान पर जांच टीम ने धावा बोला। तलाशी में नोटों से भरे दो सूटकेस मिले। गिनती करने पर 97.80 लाख नकद निकले। सवा किलो सोने के आभूषण के अलावा एक सोने की बिस्कुट और 3 किलो 230 ग्राम चांदी के गहने बरामद हुए हैं। इनका मूल्य करीब 69 लाख रुपये आंका जा रहा है।
वहीं, इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर रेड में लगभग 30 जगहों पर जमीन-जायदाद से संबंधित कागजात मिले हैं। इसमें जमीन के प्लॉट से जुड़े कागजात सर्वाधित हैं। ये प्लॉट पटना, भागलपुर, देहरादून, ऋषिकेश और मुंगेर में हैं। कुछ स्थानों पर फ्लैट और मकान की बात भी सामने आई है। भागलपुर स्थित इनके कार्यालय में भी सर्च किया गया है। अब तक की जांच में शर्मा के खिलाफ आय से 3.18 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति पकड़ी गई है।
वहीं, इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर की सजावट भी एक फाइव स्टार होटल की तर्ज पर की गई है। करोड़ों की साज-सज्जा के बारे में भी जांच टीम तफ्तीश करने में जुटी हुई है। इसमें खर्च की जांच की जाएगी। 18 पासबुक, पॉलिसी के 10 से ज्यादा कागजात मिले हैं। तमाम बैंक खातों में भी लाखों रुपये जमा हो सकते हैं। फिलहाल इनमें रखी पूरी राशि का विवरण संबंधित बैंकों से प्राप्त किया जा रहा है। इन सभी खातों में हुए लेन-देन की भी जांच होगी।