BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
27-May-2020 07:32 AM
PATNA : भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. राज्य के कई शहरों में पारा काफी तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार को भी लोग गर्मी से परेशान दिखे. वहीं लगातार तीसरे दिन गया 45.8 डिग्री के साथ बिहार में सबसे गर्म रहा. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री पर पहुंच गया.
लू के थपेड़ों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी उमस को और बढ़ा रही है. बुधवार को भी बिहार के लोगों को लू से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है. मौसम विभाग ने बुधवार को गया,रोहतास,औरंगाबाद, नवादा और कैमूर में हीट वेब की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय में घर से बाहर निकलते समय एतिहात बरतने की सलाह दी है और यदि जरूरी है तभी घर से बाहर निकलने की बात कही है.
लेकिन इन सब के बीच अच्छी खबर यह है कि गुरुवार से दो-तीन दिनों तक गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार में बारिश की संभावना बन रही है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से हवा का रुख पूर्व और दक्षिण की ओर से होने का अनुमान है जो अपने साथ बंगाल की खाड़ी से नमी लाएगी. जिसका असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिलेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई और बांका में बारिश होने की संभावना है. वहीं पटना सहित बिहार के अन्य इलाकों में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है.