Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
30-Jan-2020 08:18 AM
DESK: नये साल के पहले महीनें में बैंककर्मियों की हड़ताल एक बाऱ फिर होने जा रही है. 31 जनवरी से लेकर तीन दिनों तक लगातार बैंक बंद रहने वाला है. इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम है तो आज ही निपटा ले नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे. वहीं 2 फरवरी को रविवार है तो बंदी कुल तीन दिनों की हो जाएगी. तीन दिन तक बैंक बंद रहे तो ब्रांच में कामकाज पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा. एटीएम में भी कैश की किल्लत बढ़ सकती है. हालांकि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है.
बैंककर्मियों की मुख्य मांगों में वेतन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, सप्ताह में पांच दिनों का काम, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय, एनपीएस को खत्म करने, परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार और रिटायरमेंट पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर रखने जैसी मांगे शामिल हैं. बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांग पर मार्च तक कोई फैसला नहीं आया तो बैंक कर्मचारी 1 अप्रैल से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.