Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
08-Jun-2024 08:08 AM
By First Bihar
PATNA : नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को एनडीए गठबंधन का नेता चुन लिया गया है। संसद के सेंट्रल हॉल में राजग की बैठक के दौरान मोदी को राजग संसदीय दल, भाजपा संसदीय दल और लोकसभा में भाजपा के नेता के रूप में चुना गया है। इसके बाद कल यानी 9 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, इसके बाद देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना है।
सूत्रों ने बताया कि पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में सदन के सदस्यों के रूप में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। जिसके बाद नये अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। उसके अगले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगीं और इस तरह सत्र का औपचारिक उद्घाटन होगा। सत्र की तारीखों पर अंतिम फैसला नये केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का दोनों सदनों से परिचय भी कराएंगे।
बताया जा रहा है कि संसद का सत्र 22 जून को समाप्त होने की संभावना है। रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर पांच जून को 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। इसके बाद भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के चुने जाने और एनडीए नेताओं द्वारा समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नियुक्त किया है।
उधर,नरेन्द्र मोदी के एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने पर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने के साथ ही प्रधानमंत्री के रूप में उनका लगातार तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित हो गया है। दिल्ली से भाजपा के सात नवनिर्वाचित सांसदों ने भी इस अवसर पर विजय जुलूस भी निकाला।