ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / कन्हैया का हत्यारा कुश अब भी है फरार, पोस्टर विवाद से आगे पैसे...

कन्हैया का हत्यारा कुश अब भी है फरार, पोस्टर विवाद से आगे पैसे वसूली से जुड़ा था मामला

13-Mar-2020 08:47 AM

PATNA : होली की शाम राजधानी पटना में जेडीयू के युवा नेता कन्हैया कौशिक की हत्या करने वाले कुछ को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है. कन्हैया हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी कुश अभी भी गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उसकी तलाश में पटना के बिहटा इलाके से लेकर गया और नालंदा के कई ठिकानों में छापेमारी की गई है.

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गया में उसके मोबाइल का लेटेस्ट लोकेशन मिला था, जहां उसने अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर दिया. मंगलवार की रात उसने अपने परिवार वालों से संपर्क किया था लेकिन उसके बाद उसका कोई पता ठिकाना नहीं है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके परिवार पर भी दबाव बनाया है. पुलिस उसके पिता से भी पूछताछ कर रही है जो एक रिटायर्ड एएसआई हैं.

कन्हैया कौशिक की हत्या के बाद लगातार यह कहा गया था कि पोस्टर में नाम नहीं होने की वजह से पैदा हुए विवाद में उसे गोली मार दी गई, लेकिन अब जो हकीकत सामने आ रही है उसके मुताबिक मामला पैसों की वसूली से जुड़ा हुआ है. कुश ने  कन्हैया के साथ ही चंदन से 15 लाख रुपए लिए थे. बताया जा रहा है कि कुश नौकरी के नाम पर लड़कों से पैसे लेता था. कुश जब चंदन की नौकरी नहीं लगा सका तो उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए. इसी विवाद को लेकर कन्हैया ने मध्यस्थता की थी और माना जा रहा है कि 15 लाख की वसूली को लेकर कुछ और कन्हैया के बीच जो विवाद पैदा हुआ उसी में उसकी हत्या कर दी गई.