ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कैमूर जिले में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित मरीज, 24 घंटे में...

कैमूर जिले में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित मरीज, 24 घंटे में बिहार में मिले कोरोना के 5154 नए मरीज

22-May-2021 09:07 AM

DESK: पिछले 24 घंटे में बिहार में 5154 कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी। खुशी की बात है कि कैमूर जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण दर घटकर 4.12 फीसदी पहुंच गयी है।  



कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कैमूर पहला जिला है जहां एक दिन में किसी नए संक्रमित की पहचान नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग से जारी नए संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट में शुक्रवार को कैमूर को शामिल नहीं किया गया। जबकि अन्य जिलों मेंकोरोना के नए मरीज सामने आए है। पटना में 981 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई, जबकि एक दिन पूर्व पटना में 1281 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 



पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक नए संक्रमित मरीजों वाले जिलों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अररिया-ं 130, बेगूसराय- 194, भागलपुर- 141, दरभंगा- 376, पूर्वी चंपारण-117, गया-185, गोपालगंज- 229, कटिहार-173, किशनगंज-121, मधुबनी-174, मुंगेर-117, मुजफ्फरपुर-117, नालंदा- 129, पूर्णिया-171, सहरसा-149, समस्तीपुर-194, सीवान-135 , सुपौल-121 और वैशाली-116 नए संक्रमित मिले।



गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में बिहार में 10,151 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए जबकि 98 संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 92.12 फीसदी हो गयी। राज्य में वर्तमान में 49 हजार 311 सक्रिय मरीज हैं जिनका इलाज जारी है।