Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
19-Aug-2020 03:11 PM
DESK : देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी है. लगातार हो रही बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं सडकों पर निकले लोगों की मुसीबत बढ़ गई है. ज्यादातर इलाकों में जलभराव की वजह से लम्बा जाम लग गया है. मौसम विभाग की माने तो आज दिनभर भारी बारिश होती रहेगी.
मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह के बारिश की संभावना जताई है. भारी बारिश के बीच हुए जलजमाव से सड़कों पर पानी भर जाने से गाड़ियां बंद पड़ गई , जिससे कई इलाको में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. खबर है कि भरी बारिश की वजह से दिल्ली के साकेत इलाके में एक दीवार गिर गई है जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
दिल्ली के आईटीओ, मदर डेयरी अंडरपास, मयूर विहार फेज-2 अंडरपास, सराय काले खान से डीएनडी, शशि गार्डन से कोटला, सीमापुरी से दिलशाद गार्डन अंडरपास, मैदान गढ़ी में एमबी रोड पर जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. साइबर सिटी गुरुग्राम का भी यही हाल है. इफको चौक पर इस कदर जल भराव हुआ कि पुलिस को जेसीबी बुलानी पड़ी और उसके जरिये पानी को निकालने की व्यवस्था की.