पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
16-Sep-2024 02:38 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने खैनी देने से इंकार किया था। इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा गांव में दुकानदार बैजनाथ मिश्र खैनी की दुकान चलाते थे। ऐसे में दुकान बंद करने के दौरान एक व्यक्ति उनसे खैनी मांगने के लिए आया था। दुकानदार दुकान खोलकर खैनी देने से मना कर दिया। व्यक्ति गुस्से में होकर वहां से चला गया और बैजनाथ मिश्र भी घर चले गए।
उसके बाद खैनी दुकानदार की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बैजनाथ मिश्र खाना खाकर अपने घर में सोए हुए थे। इसी बीच मध्य रात्रि में अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुन घर के अंदर से परिजन बाहर आये तो देखा कि बैजनाथ मिश्र को खून से लथपथ थे। उसके बाद इसकी सूचना दलसिंहसराय थाने की पुलिस को दी गई।
इधर, इस मामले को लेकर दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया है कि घटनास्थल पर मिले सबूत के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।