ब्रेकिंग न्यूज़

कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे

खनन में वर्चस्व की जंग : राजधानी में चली सैकड़ों राउंड गोलियां, गोलीबारी में 3 लोग घायल

खनन में वर्चस्व की जंग : राजधानी में चली सैकड़ों राउंड गोलियां, गोलीबारी में 3 लोग घायल

11-Sep-2023 08:00 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों में जमकर गोली वाली हुई है। इस दौरान लगभग 100 राउंड से अधिक बार फायरिंग की गई है। इसके बाद इलाके में अपरातफरी का माहौल बन गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा थाना क्षेत्र के सोन स्थित सुरौंदा टोंक गांव में अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। अनीस और मूतना गुट ने राइफल से एक दूसरे पर सैकड़ों गोलियां बरसाई। इसमें तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है। वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा पोकलेन मशीनें फूंक दी गईं। हालांकि पुलिस ने दो मशीन फूंकने की पुष्टि की है। जबकि इसमें किसी के घायल होने की बात से इनकार किया है।


वहीं, एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अवैध बालू खनन को लेकर इलाके में एसटीफ यूनिट की तैनाती की गई है। पुलिस पिकेट बनाने की प्रक्रिया शुरू है। गोली चलाने वालों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। हालांकि,किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। बिहटा इलाके में एनजीटी ने बालू के खनन पर रोक लगाया हुआ है। बावजूद अवैध खनन बदस्तूर जारी है। इसको लेकर गुटों के बीच अक्सर गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। 


बताया जा रहा है कि,अवैध बालू खनन को लेकर शनिवार की रात सोन नद के महूई महाल स्थित सुरौंधा टोंक गांव में अनीस गुट व मूतना गुट के सदस्य आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात गोलीबारी रूक गई थी। लेकिन दोनों गुट दोबारा एक दूसरे पर गोली बरसाने लगे। करीब तीन बजे तक गोलीबारी बदस्तूर जारी रही। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गोली चली। 


इधर, ग्रामीणों ने बताया की सूचना पर पहुंची बिहटा पुलिस व दानापुर एएसपी अभिनव धीमान की टीम गोलीबारी रुकने तक सोन नद के तट पर इंतजार करती रही। इस दौरान दोनों गुटों के वर्चस्व में करोड़ों की आठ पोकलेन मशीन फूंक दी गई। भोजपुर पुलिस के आने की सूचना पर पुलिस टीम सोन में उतरी। इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।