ब्रेकिंग न्यूज़

Train Accident : बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, बाल -बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस; महज 10 दिन में टूटा नई रेललाइन का ट्रैक BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल

पहली जून से रेल सफर को लेकर कई बदलाव, अब 120 दिन पहले करा सकते हैं रिजर्वेशन

29-May-2020 06:54 AM

PATNA : 31 मई को देश में लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म हो जाएगा। पहली जून से रेलवे ने 200 नई ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया है। जून महीने से रेल सफर को लेकर रेलवे ने कई बदलाव किए हैं। यात्री अब 120 दिन पहले रेल टिकट का रिजर्वेशन करा पाएंगे।


रेलवे की तरफ से आधिकारिक तौर पर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक के यात्री अब 4 महीने बाद का भी टिकट बुक करा सकते हैं। पहले यह सुविधा 30 दिनों के लिए ही थी। रिजर्वेशन की सुविधा ऑनलाइन बुकिंग के अलावे देशभर के एक लाख 70 हजार कॉमन सर्विस सेंटर और कुछ चुनिंदा रेलवे स्टेशनों के आरक्षण काउंटर पर मुहैया कराया जा रहा है। रेलवे में सामान्य दिनों में अग्रिम बुकिंग की समय सीमा 120 दिन की ही रहती है। 


रेलवे 1 जून से 100 जोड़ी ट्रेनें चलाने जा रहा है। 22 मई से बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके पहले भारतीय रेलवे की तरफ से श्रमिक के स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। देश में अब तक 3700 से ज्यादा श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं जिनमें 50 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया गया है। दूसरे चरण में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया था और अब लॉकडाउन 4 खत्म होने के बाद 200 ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है।