ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / हड़ताल से लौटे नियोजित शिक्षकों पर नीतीश सरकार मेहरबान, जुलाई से सेवा शर्त...

हड़ताल से लौटे नियोजित शिक्षकों पर नीतीश सरकार मेहरबान, जुलाई से सेवा शर्त नियमावली.. अब ट्रांसफर भी हो पाएगा

07-May-2020 06:32 AM

PATNA : महीनों की हड़ताल के बाद काम पर लौटे सूबे के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को पर नीतीश सरकार मेहरबान हो गई है। सरकार ने जुलाई महीने से नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली लागू करने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने सेवा शर्त नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और जुलाई तक संशोधित रूप से नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली लागू कर दी जाएगी। 


बताया जा रहा है कि राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों के लिए जो सेवा शर्त नियमावली तैयार कर रही है उसमें जिला स्तर पर ट्रांसफर का विकल्प दिया जाएगा। सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियोजित शिक्षकों को पुराने शिक्षकों की तर्ज पर वेतनमान नहीं मिलेगा और ना ही उनके जैसा सर्विस मैनुअल ही होगा लेकिन बावजूद इसके जुलाई महीने में नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली लागू होने से इन्हें बड़ी राहत मिलेगी। 


शिक्षा विभाग ने काम पर लौटे नियोजित शिक्षकों को फरवरी महीने में किए गए काम का भुगतान करने का आदेश दिया है। हड़ताल की अवधि का वेतन भुगतान करने को लेकर अलग से विभाग आदेश जारी करेगा।