क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
27-Jun-2020 10:21 AM
DESK : कोरोना संकट के इस काल में कब किसे कहां से संक्रमण लग जाए ये पता नहीं चल रहा है. ताजा मामला राजस्थान के कोटा का है, जहां जूस पीने गए 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. घर से जूस पीने गए 9 लोग को कहां पता था कि वे अपने साथ कोरोना घर लेकर चले जाएंगे.
बताया जा रहा है कि चौपाटी बाजार स्थित एक जूस सेंटर से जूस पीने से नौ लोग कोरोना की जद में आ गए हैं. बताया जा रहा है कि अनलॉक फेज वन में छूट मिलने के बाद मशहूर कोटा के छावनी चौराहे के पास स्थित चैपाटी का एक जूस सेंटर भी खुल गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस जूस सेंटर से जूस पीया. इन सब के बीच यहां काम करने वाला एक कर्मचारी अस्वस्थ हो गया.
कोरोना के लक्ष्ण मिलने के बाद उसका टेस्ट कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. जूस सेन्टर को बंद करवा दिया गया. इसके बाद विभाग ने एक नोटिस जारी करके उस जूस सेंटर से जूस पीने वाले सभी लोगों से कोरोना जांच के लिए लगने वाले शिविर में पहुंचने का आग्रह किया. शिविर में कई लोग जांच के लिए पहुंचे, जिसमें से दो महिलाएं समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.