ब्रेकिंग न्यूज़

Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग Bihar weather alert : बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 12 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है

जुगाड़ के सहारे महामारी से मुकाबला, अब तो सरकार को भी शर्म नहीं आती

जुगाड़ के सहारे महामारी से मुकाबला, अब तो सरकार को भी शर्म नहीं आती

21-May-2021 06:03 PM

MUZAFFARPUR : कोरोना महामारी के बीच बिहार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की कई तस्वीरें लगातार देखने को मिल रही हैं। कहीं ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी है तो कहीं मरीजों के लिए एम्बुलेंस नहीं हैं। आपदा में कराहते इस सरकारी सिस्टम के बीच बिहार के लोगों ने अब जुगाड़ के सहारे संघर्ष करना सीख लिया है। जुगाड़ के सहारे जिंदगी बचाने की जद्दोजहद करती ऐसी ही तस्वीर मुजफ्फपुर से सामने आई है। 


मुजफ्फरपुर की यह तस्वीर अहियापुर थाना इलाके के शेखपुर की रहने वाली लीला देवी की है। 80 साल की लीला देवी कोविड वार्ड में भर्ती थी। सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें एसकेएमसीएच से घर ले जाने की इच्छा जताई। डॉक्टर ने भी उसे तत्काल डिस्चार्ज कर दिया। काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें अस्पताल से एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। इसकी जानकारी परिजनों ने सुरक्षाकर्मियों को दी। इसके बाद परिजन जुगाड़ गाड़ी से लीला देवी को घर ले गए। 


एम्बुलेंस या कोई अन्य गाड़ी 80 साल की इस महिला के लिए सरकारी सिस्टम उपलब्ध नहीं करा पाया। अब सरकार का एक और पहलू आपको दिखाते हैं। जिले के डीटीओ के मुताबिक मुजफ्फरपुर में एक भी जुगाड़ गाड़ी नहीं है। लेकिन सरकारी फाइलों में जिस जुगाड़ गाड़ी की संख्या शून्य है उसी जुगाड़ ने एक मरीज को राहत दी।


आपको बता दें कि एसकेएमसीएच में केवल 6 एंबुलेंस हैं। यहां लगभग ढाई दर्जन प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। अधिकारियों के मुताबिक सरकारी एंबुलेंस से मरीज को बाहर छोड़ने की सुविधा नहीं है। कोरोना काल में निजी एंबुलेंस वाले कम दूरी के लिए ज्यादा पैसे मांग रहे हैं। ऐसे में गरीब और मजबूर परिजन प्राइवेट एम्बुलेंस  की सेवा नहीं ले पाते।