ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

जेपी नड्डा के मंत्री बनने के बाद BJP में नए अध्यक्ष की तलाश हुई तेज : रेस में ये नाम शामिल

जेपी नड्डा के मंत्री बनने के बाद BJP में नए अध्यक्ष की तलाश हुई तेज : रेस में ये नाम शामिल

11-Jun-2024 08:52 AM

By First Bihar

DELHI : नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जेपी नड्डा के मंत्री बनने के बाद बीजेपी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। यही वजह है कि नड्डा को मोदी कैबिनेट में मंत्री बना दिया गया है। जेपी नड्डा के मंत्री बनने के बाद यह साफ हो गया है कि बीजेपी की कमान अब किसी नए नेता के हाथों में सौंपी जाएगी।


दरअसल, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद जेपी नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन 2020 के जनवरी में नड्डा को बीजेपी की पूरी कमान सौंप दी गई थी और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का तीन साल का कार्यकाल पिछले साल जनवरी महीने में ही खत्म हो गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यकाल को जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया था।


बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है और अब वह केंद्रीय कैबिनेट में फिर से मंत्री बन गए हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में कई नामों की चर्चा चल रही है। रेस में कई ऐसे चेहरे भी हैं, जिन्हें अगर बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जाता है तो हैरानी नहीं होगी। कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्हें पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की अधिक चर्चा हो रही हैं, उसमें बिहार बीजेपी के प्रभारी और पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के चीफ और तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके लक्ष्मण, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और ओडिशा के प्रभारी सुनील बंसल, आरएसएस के प्रचारक और गुजरात के प्रभारी रह चुके ओम माथुर शामिल हैं। वहीं बीजेपी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भी बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।