मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात
18-Nov-2019 06:05 AM
DELHI : JNU फीस विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जेएनयू प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव और बढ़ता दिख रहा है। हॉस्टल फीस में इजाफे के विरोध में छात्र संगठन आज जेएनयू से लेकर संसद तक मार्च करने वाले हैं। सुबह 10 बजे जेएनयू छात्र संघ के आह्वान पर यह मार्च कैंपस से निकलेगा।
जेएनयू छात्रों के मार्च को लेकर आज दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। छात्रसंघ लगातार बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग कर रहा है। छात्र संघ का आरोप है कि सरकार की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में अब पब्लिक फंडेड एजुकेशन के लिए दरवाजे बंद किए जा रहे हैं जो एक बड़ी साजिश है। छात्र संघ का दावा है कि कॉरपोरेट शिक्षा के लिए एक बड़ा खेल खेला जा रहा है।
जेएनयू छात्रसंघ अब केवल अपने कैंपस में बढ़ी हुई फीस को मुद्दा बनाकर ही आंदोलन नहीं करना चाहता। जेएनयू छात्र संघ की तरफ से सीबीएसई, आईआईटी, नवोदय विद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों में बढ़ी हुई फीस को कम किए जाने की मांग की जा रही है। छात्र संघ अब भारत के अन्य विश्वविद्यालयों में भी फीस कम किए जाने को लेकर आंदोलन के मूड में है।