दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Jan-2020 12:09 PM
DELHI : 5 जनवरी को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के खिलाफ छात्रों का आज दिल्ली में विरोध मार्च होगा। जेएनयू केंपस से छात्रों का यह मार्च निकलेगा। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। जेएनयू कैंपस के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
5 जनवरी की शाम जेएनयू कैंपस में लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच हुई हिंसा के बाद से लगातार छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। जिसे लेकर छात्रों के बीच गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। जेएनयू के छात्र आज कैंपस से निकलकर जंतर-मंतर तक मार्च करने वाले हैं। विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भी छात्रों से इस बात में शामिल होने की अपील की है। कन्हैया कुमार ने खुद ट्वीट कर छात्रों से समर्थन मांगा है। दो दिन पहले कन्हैया कुमार जेएनयू पहुंचे थे और वहां हुई हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था।