Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट
18-Dec-2021 06:30 PM
RANCHI: रांची के सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12वां महाधिवेशन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी के बड़े पदाधिकारी महाधिवेशन में शामिल हुए। बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ से करीब 670 प्रतिनिधि महाधिवेशन में शामिल हुए। महाधिवेशन में शिबू सोरेन को दसवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
जेएमएम के 12वें महाधिवेशन में पार्टी के संविधान में कई बदलाव करने का फैसला लिया गया। महासचिव की संख्या 12 से घटाकर 9 की गई जबकि केंद्रीय समिति के सदस्यों की संख्या 451 से घटाकर 351 करने का फैसला लिया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी और समिति का चुनाव भी इस दौरान होना है। इस बैठक में पार्टी के संविधान में कई बदलाव किए गये।
महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए । हेमंत सोरेन ने कहा कि जेएमएम राज्य की सबसे मजबूत और बड़ी पार्टी है। हर राजनीतिक दल को निश्चित समय पर महाधिवेशन करना अनिवार्य है। ये विशुद्ध रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यक्रम है। कोरोना को ध्यान में रहकर इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। महाधिवेशन में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, हाफीजुल हसन, जोबा मांझी, बसंत सोरेन समेत सभी बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।