ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

जिन्ना का जिन्न पहुंचा बिहार : JDU ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताया तो BJP बोली.. पाकिस्तान चले जाएं जिन्ना के चाहने वाले

12-Nov-2021 04:25 PM

PATNA : पाकिस्तान की बुनियाद रखने वाले मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर देश की सियासत में इस वक्त चल रहा तूफान बिहार पहुंच चुका है. हालांकि बिहार में इस बार जिन्ना को लेकर आमने-सामने सत्ताधारी गठबंधन के ही दो दल हैं. जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के सवाल पर टकराते हुए नजर आ रहे हैं. जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद खालिद अनवर ने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जिन्ना बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे. 


इतना ही नहीं खालिद अनवर ने यह भी कहा है कि देश के विभाजन के लिए पंडित नेहरू जिम्मेदार थे. जेडीयू एमएलसी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बंटवारे के लिए जिम्मेदार थे. नेहरू ने खुद प्रधानमंत्री बनने के लिए देश का बंटवारा करा दिया. 


जेडीयू एमएलसी ने कांग्रेस के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में कांग्रेस के गृह मंत्री ने भगवा आतंकवाद जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था और कांग्रेस की इसी सोच के कारण देश का बंटवारा हुआ था. खालिद अनवर ने कहा कि यह कौन नहीं जानता कि कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल करने के लिए देश का विभाजन करा दिया.


जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी खालिद अनवर की तरफ से मोहम्मद अली जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताए जाने के बाद बीजेपी पलटवार के मूड में आ गई. बीजेपी कोटा से नीतीश सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि भारत में गांधी की पूजा करने वाले लोग रहते हैं ना की जिन्ना की.


सम्राट चौधरी ने कहा है कि जो लोग जिन्ना के समर्थक थे, वह बंटवारे के वक्त ही पाकिस्तान चले गए. अगर कुछ लोग भारत में बच गए हैं और उन्हें जिन्ना से मोहब्बत है तो उनकी जगह पाकिस्तान में है.सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग भारत में रहकर जिन्ना की पूजा कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए. पाकिस्तान में रहकर ही वह जिन्ना की पूजा कर सकते हैं क्योंकि भारत में गांधीवादी लोग रहते हैं.