वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा Ias couple: LBSNAA से शुरू हुई मुलाकात, महाकुंभ में गहरी हुई दोस्ती; अब शादी के बंधन में बंधी पटना में पोस्टेड यह महिला IAS Bihar police incident : बिहार में पुलिस और जनता में हिंसक झड़प, थानेदार घायल; बंधक छुड़ाने गई टीम खुद फंसी Bihar Dsp News: ट्रेनी DSP ने कौन सा कांड किया, जिसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंची ? सरकार ने प्रशिक्षु डीएसपी को... Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल
09-Feb-2023 10:16 AM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा के लिए सुबह - सुबह एक बेहद दुखदाई खबर निकल कर सामने आई हैं। यहां के चार लोगों की मौत एक झोपड़ी में लगी आग में झुलसने से हो गई है। इस घटना में मृत लोग अभी काफी छोटी आयु के बताए जा रहे हैं। यह घटना बीते देर रात की बताई जा रहे है। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ऊना के उपमंडल अंब में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गयी। जिसमें बिहार के 4 बच्चे जिंदा जलकर मर गए। ये सभी बच्चे बिहार के दरभंगा जिले के नंदापुरी गाव के रहने वाले थे। मृत लोगों की आयु काफी कम बताई जा रही है। इस घटना में झोपड़ी में रखा सामान भी जलकर राख हो गया है।
बताया जा रहा है कि,हिमाचल प्रदेश के अंब में बुधवार की देर रात बिहार निवासी भदेश्वर दास और रमेश दास की झोपड़ियों भीषण आग लग गई है। इस घटना में चार बच्चों की मौत झुलसने से हो गयी है। मृतकों में रमेश दास की झोपड़ी में सो रहे उसके 3 बच्चे नीतू 14 वर्षीय, गोलू कुमार 7 वर्षीय, शिवम कुमार 6 वर्षीय और उनके रिश्तेदार कालिदास का बेटा सोनू कुमार 17 वर्षीय शामिल हैं। इसके साथ ही झोपड़ी में रखे 30 हजार रुपये भी आग में जलकर राख हो गए। आग किन कारणों से लगी है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।
हिमांचल प्रदेश में अगलगी की दर्दनाक हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार बच्चों की मौत हो गयी है। मरने वाले सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे। अचानक भड़की आग की सूचना दमकल विभाग को मिली, तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। वहीं, एक साथ चार बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है।