केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
28-Oct-2024 07:29 PM
By First Bihar
DESK: झारखंड से बड़ी खबर आ रही है जहां एनडीए उम्मीदवार के काफिले से हथियार और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो और उनके दो बॉडीगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
बताया जाता है कि रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के झारखंड-बंगाल सीमा पर सघन जांच अभियान चुनाव को लेकर चलाया जा रहा है। इसी दौरान ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के NDA उम्मीदवार आजसू के हरेलाल महतो का काफिले गुजर रहा था। पुलिस ने सभी गाड़ियों को रोका और जांच की। जिसमें शामिल एक गाड़ी से दो लाइसेंसी हथियार और नौ कारतूस बरामद किया गया। वही दो युवकों को हिरासत में लिया गया।
लेकिन लाइसेंसी हथियार होने के चलते कुछ देर बाद दोनों को छोड़ दिया जबकि हथियार और कारतूस को जब्त किया गया। वही आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो और उनके दो बॉडीगार्ड आनंद महतो और भरत महतो के खिलाफ केस दर्ज कराया गया क्योंक डीसी ने प्रत्याशी को हथियार रखने की अर्जी को खारिज कर दिया था और हथियार जमा कराने का निर्देश दिया था। लेकिन आजसू प्रत्याशी लाइसेंसी हथियार और कारतूस साथ लेकर क्षेत्र में घूम रहे थे।