बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Feb-2020 07:38 AM
SHEKHPURA : शेखपुरा के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार विश्वास की गोली लगने से मौत हो गई है। अरियरी प्रखंड के सनैया गांव में शनिवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों की तरफ से जुलूस पर फायरिंग किए जाने की घटना हुई है। इस फायरिंग में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के सिर में गोली लग गई जिससे उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सनैया गांव में शनिवार की देर रात सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकला था जिस पर उपद्रवियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उपद्रवियों की तरफ से जुलूस पर हमला किया गया और प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया। ऐसी हिंसक झड़प के दौरान जेडीयू के प्रकट अध्यक्ष अमित कुमार विश्वास की सर में गोली लग गई।
मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर सारा विवाद शुरू हुआ और थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रण में करने का प्रयास किया। हिंसक झड़प के दौरान घायल चार लोगों को पटना इलाज के लिए रेफर किया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से तनाव को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने हालात पर नजर बनाए रखा है।