ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / जेडीयू ने 'सशक्त महिला-सक्षम महिला' का दिया नारा, बेटी दिवस के दिन जारी...

जेडीयू ने 'सशक्त महिला-सक्षम महिला' का दिया नारा, बेटी दिवस के दिन जारी किया महिला सशक्तिकरण का वीडियो

27-Sep-2020 07:04 PM

PATNA :  हर साल सितंबर महीने के आखिरी रविवार को डॉटर्स डे यानी बेटी दिवस मनाया जाता है. आज भी बड़े ही धूम धाम से देश भर में बेटी दिवस मनाया  जा रहा है. बेटियों के सपनों को उड़ान देने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल जेडीयू की ओर से 'सशक्त महिला सक्षम महिला' का नारा दिया गया है. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जेडीयू की ओर से यह वीडियो जारी किया गया है.


जनता दल यूनाइटेड की ओर से जारी किये गए 1 मिनट 46 सेकेंड के इस वीडियो में नीतीश सरकार में बेटियों की उन्नति के लिए किये गए कार्यों को दिखाया गया है. बेटियों के लिए खास प्यार जताने के लिए डॉटर्स डे मनाया जाता है और इस मौके पर जेडीयू ने 'सशक्त महिला सक्षम महिला' का वीडियो जारी कर महिला सशक्तिकरण का बड़ा सन्देश दिया है.



जनता दल यूनाइटेड की ओर से जारी इस वीडियो में बताया गया है कि नीतीश राज में बिहार की महिलाओं के लिए पचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत की. महिलाओं को शिक्षक नियोजन में भी 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया. पुलिस भर्ती में भी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया. बिहार में जीविका के अंतगर्त अब तक 10 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया, जिसमें 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया है.