ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / JDU ने जिसे निकाला तेजप्रताप ने उसका स्वागत किया, कमलेश शर्मा RJD में...

JDU ने जिसे निकाला तेजप्रताप ने उसका स्वागत किया, कमलेश शर्मा RJD में शामिल

12-Sep-2020 03:20 PM

By Ranjan Singh

PATNA : युवा जनता दल यूनाइटेड से बाहर किए गए कमलेश शर्मा की आज आरजेडी में एंट्री हो गई है. लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने कमलेश शर्मा को आरजेडी की सदस्यता दिला दी है. तेजप्रताप यादव के साथ एक मॉल में कमलेश शर्मा की तस्वीर वायरल हुई थी. जिसके बाद आनन-फानन में जनता दल यूनाईटेड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. अब वही कमलेश शर्मा तेज प्रताप के सहारे राजनीति करेंगे.


दरअसल तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी में अपना खेमा मजबूत कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए टिकट मांगा है. आरजेडी के अंदर खाने से मिली खबरों के मुताबिक पिछले दिन और तेज प्रताप ने जब लालू यादव से रिम्स में मुलाकात की थी, उस दौरान भी उन्होंने इसकी चर्चा की थी. तेज प्रताप यादव जहानाबाद जिले में भी अपने करीबी के लिए सीट चाहते हैं. अब कमलेश शर्मा की इंट्री इस बात का संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप उनके लिए टिकट का दावा ठोंक सकते हैं.


आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव से मुलाकात करना जेडीयू के युवा जिला अध्यक्ष को भारी पड़ गया था. 5 सितंबर को जेडीयू ने कार्रवाई करते हुए युवा जेडीयू अध्यक्ष कमलेश शर्मा को बर्खास्त कर दिया था. प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने अनुशासनहीनता समेत कई तरह के अन्य गंभीर आरोप लगाए थे.