Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
19-Sep-2020 03:55 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेडीयू और लोजपा के बीच छिड़ा घमासान कम नहीं हो रहा है. दोनों पार्टियों के बिच तल्खी बढ़ती ही जा रही है. एक तरफ चिराग पासवान और उनकी पार्टी के नेता लगातार सीएम नीतीश के कार्यों की आलोचना कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अब जेडीयू ने चिराग के ऊपर पलटवार शुरू कर दिया है. जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस ने इशारों ही इशारों में चिराग पासवान के ऊपर ताबड़तोड़ हमला बोला है. उन्होंने चिराग को बच्चा और बुतरू बताते हुए कोई भी टिप्पणी नहीं करने की बात कही. हालांकि उन्होंने बिना लिए बहुत कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोजपा में खलबली मचने वाली है.
जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ खास बातचीत में कहा कि "इस देश में बहुत सारे राजनीतिक राजकुमार हैं, जो दूसरे के कंधे पर बैठकर अपनी ताकत दिखा रहे हैं. उन्हें लगता है कि उनकी लंबाई बहुत बढ़ गई है. जब नीचे वाला कंधा झाड़ देता है तो ऐसे लोगों का नाक, दांत और मुंह सब टूट जाता है. तो ऊपर बैठे आदमी को अपने कद और औकात के बारे में पता चल जाता है."
विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के दांत टूटने के सवाल पर जेडीयू एमएलसी ने कहा कि "इस देश में जितने सारे राजनीतिक राजकुमार हैं. वंशवाद के पोषक हैं, उनका दांत टूटना तय है. नीतीश कुमार का चेहरा क्या है, ये बात बिहार या पूरे देश में किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है. सीएम नीतीश ने सड़क, बिजली, पानी और लॉ एंड आर्डर के क्षेत्र में काफी काम किया है. उन्होंने अगड़ी और पिछड़ी जाती के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का काफी ख्याल रखा है."
गुलाम गौस ने फर्स्ट बिहार झारखंड को आगे बताया कि "जब बरसात का मौसम आता है तो बहुत सारे मेंढक टर्र-टर्र करने लगते हैं. नीतीश के काम में कहीं चूक नहीं है. उनके नेतृत्व में निरंतर विकास हुआ है. नीतीश कुमार ने बिहार का चेहरा बदलने के लिए काम किया है. नीतीश के ही चेहरे पर चुनाव लड़ना है. चिराग जैसे बच्चा-बुतरू पर मैं कोई बात नहीं करूंगा"