ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / JDU कोटे से विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की ली शपथ,...

JDU कोटे से विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की ली शपथ, चौथे नंबर पर ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

16-Nov-2020 04:56 PM

PATNA : नीतीश कुमार के बाद जेडीओ कोटे से शपथ लेने वाले पहले मंत्री विजय कुमार चौधरी रहे हैं. विजय कुमार चौधरी ने चौथे नंबर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. विजय कुमार चौधरी इसके पहले विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं. लेकिन इस बार विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी के पाले में जाने के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है.


सरायरंजन सीट से चुनाव जीत कर आने वाले विजय कुमार चौधरी छठी बार विधानसभा पहुंचे हैं. कांग्रेस के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले विजय कुमार चौधरी सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते हैं. नीतीश कुमार का भरोसा उन पर सबसे ज्यादा है और यही वजह है कि साल 2015 में महागठबंधन की सरकार बनते वक्त नीतीश ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनवाया था.


भूमिहार जाति से आने वाले विजय कुमार चौधरी की पकड़ ना केवल जेडीयू बल्कि सवर्ण वोटरों पर भी बेहद मजबूत रही है. माना जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट में कोई महत्वपूर्ण विभाग दिया जायेगा.