ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

JDU उम्मीदवारों पर नीतीश आज खत्म करेंगे सस्पेंस, इन पुराने साथियों का कर्ज उतारने के मूड में हैं मुख्यमंत्री

07-Jun-2022 09:04 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद की 7 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। नामांकन का दौर जारी है और आरजेडी के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल भी कर दिया है। इसके बावजूद एनडीए कोटे से किसी उम्मीदवार का अब तक नामांकन नहीं भरा गया है। दरअसल बीजेपी कोटे से दो और जदयू कोटे से दो उम्मीदवारों को नामांकन करना है लेकिन अब तक उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा भी नहीं हो पाई है। सारा मामला जेडीयू के उम्मीदवार को लेकर फंसा हुआ है। नेताओं को विधान परिषद भेजने को लेकर नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है इसका जवाब किसी के पास नहीं लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आज इस सस्पेंस पर से पर्दा उठ जाएगा। 


नामांकन के लिए अब वक्त कम है लिहाजा हर हाल में जेडीयू आज उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगा। नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के दौरान जिस तरह फैसले लिए उसे देखकर यह कयास लगाया जा रहा है कि विधान परिषद चुनाव में भी नीतीश कुमार पार्टी के पुराने नेताओं और साथियों को परिषद भेज सकते हैं। इसमें पहला नाम युवा काल से पार्टी के साथ जुड़े रहे अफाक अहमद का बताया जा रहा है। अफाक अहमद का विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है जबकि दूसरे नाम को लेकर कई चेहरों की चर्चा होती रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तक दूसरी सीट पर दावेदार रहे लेकिन फर्स्ट बिहार को जेडीयू के विश्वस्त सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उमेश कुशवाहा का पत्ता साफ हो चुका है और पार्टी के पुराने नेता और लंबे अरसे से जेडीयू का झंडा उठाने वाले रविंद्र सिंह को पार्टी विधान परिषद भेज सकती है। रविंद्र सिंह लंबे अरसे से नीतीश कुमार के साथ काम करते रहे हैं। प्रदेश मुख्यालय का काम देखने के अलावा उन्होंने संगठन को लंबा समय भी दिया है और फिलहाल वह उम्र के जिस पड़ाव में है अगर उन्हें पार्टी कुछ नहीं देती है तो आगे कहीं एडजस्ट हो पाना भी मुश्किल होगा। संभव है कि नीतीश कुमार अपने हिस्से पुराने साथी को इस बार विधान परिषद भेज दें। रविंद्र सिंह कुर्मी जाति से आते हैं लेकिन खास बात यह है कि वह नीतीश कुमार और ललन सिंह दोनों के विश्वास पात्र हैं। 


नीतीश कुमार से लेकर ललन सिंह के लिए रविंद्र सिंह कितनी अहमियत रखते हैं, इस बात का अंदाजा लगाने के लिए ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हुए घटनाक्रम को याद किया जा सकता है। आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उनसे दूरियां बढ़ने पर रविंद्र सिंह ने पार्टी कार्यालय आना-जाना तक छोड़ दिया था लेकिन जब नेतृत्व परिवर्तन हुआ तो ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद रविंद्र सिंह वापस से पार्टी में सक्रिय हुए। रविंद्र सिंह की वापसी के लिए ललन सिंह ने खुद पहल की थी। सूत्र बता रहे हैं कि जेडीयू में दूसरे सीट के लिए कई नामों के ऊपर चर्चा हुई, इसमें कुछ नाम ऐसे भी रहे जो विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे। लेकिन सामाजिक समीकरण के लिहाज से यह नाम फिट नहीं बैठते हैं लिहाजा अब रविंद्र सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि अधिकारिक ऐलान का इंतजार सबको है।