ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / JDU कोटे से बिजेंद्र यादव और अशोक चौधरी ने ली शपथ, मेवालाल और...

JDU कोटे से बिजेंद्र यादव और अशोक चौधरी ने ली शपथ, मेवालाल और शीला मंडल भी कैबिनेट में

16-Nov-2020 05:04 PM

PATNA : शपथ ग्रहण समारोह में पांचवें नंबर पर जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. सुपौल से चुनाव जीत कर आने वाले विजेंद्र यादव नीतीश कुमार की टीम के बेहद पुराने सदस्य हैं. उनके बाद कांग्रेस से जेडीयू में आने वाले अशोक चौधरी ने शपथ ली है.


अशोक चौधरी ने छठे नंबर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. अशोक चौधरी फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही विधान परिषद में राज्यपाल के मनोनीत कोटे से सदस्य बना दिया जायेगा. 


सातवें नंबर पर जदयू कोटे से मंत्री मेवालाल चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. मेवालाल चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आए हैं. वह दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं. कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके मेवालाल चौधरी तो पहली बार कैबिनेट में जगह मिली है.


जदयू कोटे से महिला मंत्री के तौर पर शीला मंडल में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. शीला कुमारी फुलपरास विधानसभा सीट से पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंची हैं. उन्होंने आठवें नंबर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है.