Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ
23-Jun-2022 03:29 PM
PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नीतीश सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर बयानबाजी के बाद अब जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार कर दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उच्च शिक्षा के सत्र में विलम्ब के लिए सवाल उठाने वाले को यह जानकारी जरूर होगी कि राज्य सरकार के माननीय मंत्री और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी सत्र को नियमित करने के लिए कुलाधिपति, कुलाधिपति कार्यालय, विभिन्न विश्व विद्यालय के कुलपति एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारी के स्तर पर लगातार बैठक कर इस दिशा में सार्थक पहल करते रहे हैं।
नीरज कुमार ने सत्र के विलम्ब के लिए बिहार सरकार के कार्यशैली को ज़िम्मेवार बताने वाले राजनीतिक महानुभाव के नियत पर सवाल उठाते हुए जानकारी सार्वजनिक करने का अनुरोध किया।
नीरज कुमार ने कहा कि राजनीतिक महानुभाव को इस बात की जानकारी जरूर होगी क्योंकि वो खुद भी स्नातक हैं कि विश्व विद्यालय शिक्षा के प्रशासनिक ढाँचे के प्रमुख महामहिम कुलाधिपति होते हैं। सवाल उठाने वाले क्या महामहिम कुलाधिपति पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक महानुभाव को इस बात की जानकारी होगी कि केन्द्र सरकार के अनुशंसा पर महामहिम कुलाधिपति जो महामहिम के रूप में पदस्थापित हैं तो फिर क्या केन्द्र सरकार के अनुशंसा अथवा अनुशंसा के आधार पर नियुक्ति करने वाले पर यह सवाल उठा रहे हैं?
गौरतलब है कि संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मुझे तो हंसी आती है कि जेडीयू ने भी कह दिया कि अग्निपथ योजना पर पुर्नविचार करना चाहिए। उनके पास शिक्षा मंत्रालय है। वो खुद भी पुर्नविचार कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि सरकार पहले स्त्नातक सत्र रेगुलर करा दे और सेशन की देरी पर ध्यान दे।