ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

JDU की महिला जिलाध्यक्ष के साथ हैवानियत: दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा, चप्पल की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया; दरिंदगी का वीडियो वायरल

JDU की महिला जिलाध्यक्ष के साथ हैवानियत: दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा, चप्पल की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया; दरिंदगी का वीडियो वायरल

19-Sep-2024 01:26 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को उनका हक देने और सशक्त बनाने की बात करते नहीं थकते हैं लेकिन राज्य की अन्य महिलाओं को छोड़ दें, खुद उनकी पार्टी की महिला नेता सुरक्षित नहीं हैं। सीतामढ़ी में जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष के साथ हैवानियत हुई है। चोरी का आरोप लगाकर महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि चप्पल की माला पहनाकर उसे सड़क पर घुमाया गया। दरिंदगी का एक वीडियो सोशल मीडाया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, सीतामढ़ी में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। बैरगनिया में जेडीयू की महिला सेल की जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल की सरेआम पिटाई की गई है। इतना ही नहीं महिला जिला अध्यक्ष को चप्पल का माला पहनकर भी घुमाया गया है। महिला को इतना पीटा गया है कि वह बोलने की हालत में नहीं है। 


महिला सेल की जिलाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस दौरान बदमाशों ने महिला सेल की जिलाध्यक्ष को चप्पल का माला पहनकर भी घुमाया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग जिलाध्यक्ष को चोर चोर कहते दिखाई दे रहे हैं हालांकि अभी भी इस मामले में यह साफ नहीं हो पाया है कि जदयू महिला जिलाध्यक्ष को क्यों पीटा गया है।


महिला कुछ बोलने की हालत में नहीं है। फिलहाल जदयू जिला अध्यक्ष बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। उनके साथ जो परिजन है वह भी कुछ नहीं बता रहे हैं फिलहाल जदयू के महिला सेल के जिला अध्यक्ष की हुई पिटाई के बाद पूरे राजनीतिक महकमे में हर काम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।