Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
16-Jun-2021 07:55 AM
PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बाद वापसी करने वाले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह इन दिनों खूब एक्शन में नजर आ रहे हैं। आरसीपी सिंह सुबह से लेकर शाम तक जेडीयू कार्यालय में लगातार बैठकें कर रहे हैं और अब उनके नेतृत्व में आगामी 20 जून को पार्टी की तरफ से वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मुताबिक 20 जून को 11 बजे से वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन का मकसद बिहार में कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान को रफ्तार देना है।
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मुताबिक के 20 जून को होने वाले वर्चुअल सम्मेलन में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, सभी जिलों के मुख्य प्रवक्ता, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, सभी प्रखंडों के अध्यक्षों के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। कुशवाहा ने कहा है कि आरसीपी सिंह इस वर्चुअल सम्मेलन के जरिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टास्क देंगे की कैसे जेडीयू के संगठन से जुड़े लोग कोरोना की खिलाफ जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक चलाएं। इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए पार्टी के स्तर पर यह सब कुछ किया जा रहा है और कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता एक अहम उपाय है।
जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पहले ही सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को यह निर्देश दे दिया है कि वह अपने अपने इकाई के जरिए गांव-गांव तक लोगों के बीच जागरूकता फैलाए। लोगों के बीच इस भ्रम को दूर करें कि कोरोना वैक्सीन लेने से कोई परेशानी है। आरसीपी सिंह ने जब से वापसी की है वह लगातार अलग-अलग बैठकों के जरिए आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा भी कर चुके हैं। फिलहाल पार्टी का पूरा फोकस कोरोना जागरूकता अभियान पर है और इसी लिहाज से 20 जून का यह वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया है।