मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
12-May-2022 03:14 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से जातीय जनगणना पर दबाव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड भले ही बिहार में इससे कराने पर अपनी सहमति दे रहे हो लेकिन नीतीश सरकार के अंदर जातीय जनगणना के मसले पर एक राय नजर नहीं आ रही है।
सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी पहले ही जातीय जनगणना के विरोध में खड़ी है और अब सरकार में शामिल बीजेपी कोटे से मंत्री भी जातिगत जनगणना पर अलग राय रखते हैं। बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि बिहार के लिए जातिगत जनगणना बहुत आवश्यक नहीं है।
अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि जातिगत जनगणना कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बिना बिहार डूब रहा है या यहां की धरती हिल रही है। अभी कहां है कि नेता प्रतिपक्ष के इशारे पर सरकार नहीं चल सकती। जातिगत जनगणना का अधिकार है लेकिन बिहार में हम इसकी जरूरत महसूस नहीं करते।
बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में कृषि अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब उस समय यह सवाल क्यों नहीं उठाई गयी। अभी ही यह सवाल क्यों उठ रहा है। केंद्र सरकार ने अपनी परिस्थितियों को बता दिया है कि यह संभव नहीं है। इस बात को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समझ रहे हैं। तेजस्वी की ऊंगली के ईशारे पर सरकार नहीं चलने वाली हम लोग जनता के इशारे पर चलने वाले हैं।