बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Jan-2024 07:13 PM
By First Bihar
DESK: जापान में एक बार फिर भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार को आए भूकंप के 21 झटकों से धरती हिल गई। करीब डेढ़ घंटे के बीच कुल 21 झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.0 से लेकर कई तीव्रता के भूकंप आए लेकिन एक झटका जो सबसे अधिक महसूस हुआ वह 7.6 तीव्रता वाला था। भूकंप के इस बड़े झटके से भारी तबाही हुई है।
समुद्र में ऊंची लहरें उठने के बाद देश के उत्तर-पश्चिमी तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। जापान के मौसम विभाग की तरफ से इशिकावा प्रांत के नोटो शहर में एक बहुत बड़ी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इस सुनामी में 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है।
लगातार भूकंप के झटके आने के बाद 30 हजार से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। भूकंप के कारण सड़कों में बड़ी-बड़ी दारारें पड़ गई हैं जिसके कारण कई प्रमुख राजमार्गों पर यातायात बंद कर दिया गया है। जापान ने इशिकावा के लिए हाई स्पीड रेल सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। इशिकावा और निगाटा में फोन और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित होने की खबर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप से जापान की राजधानी टोक्यो में भी इमारतें हिल गईं। जापानी एयरलाइन एएनए ने भूकंप के बाद टोयामा और इशिकावा जाने वाले 4 फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस करा दिया। जापान एयरलाइंस ने अगले आदेश तक के लिए निगाटा और इशिकावा क्षेत्रों के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। बता दें कि 11 मार्च, 2011 को जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक बड़ा विनाशकारी भूकंप और सुनामी आई थी,जिसमें करीब 20,000 लोगों की जान चली गई थी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...