Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
20-Sep-2021 11:59 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 साल के अंतराल के बाद बीते 2 महीने से जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. लेकिन मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम कई मायनों में बदला हुआ है. जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होने वाले फरियादियों को लाने और ले जाने की व्यवस्था अब जिला प्रशासन के ऊपर है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी लागू की गई है. लेकिन इस सबके बावजूद बड़ी तादाद में हर हफ्ते ऐसे लोग मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाते हैं, जो ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था को नहीं जानते. आज ऐसे ही लोगों का गुस्सा एक बार से जनता दरबार कार्यक्रम के बाहर फूटा.
जनता दरबार कार्यक्रम में फरियाद करने की नई व्यवस्था के खिलाफ लोगों ने आक्रोश जताया. कई लोग जो मुख्यमंत्री के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और उन्हें ऑनलाइन आवेदन नहीं करने के कारण रोक दिया गया, उनका गुस्सा देखते बना.
हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि वह 2007 से जनता दरबार में मुख्यमंत्री के सामने अपनी फ़रियाद लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन आज व्यवस्था ऑनलाइन हो जाने की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. जनता दरबार में उनकी बातों को सुनने वाला कोई नहीं है.