Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
18-Oct-2021 11:23 AM
PATNA : मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में फरियाद लेकर पहुंचे एक युवक को ज्यादा बोलना थोड़ा भारी पड़ गया. दरअसल अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने मुख्यमंत्री के सामने बैठते ही एजेंडावार तरीके से अपनी बात को रखना शुरू किया. युवक जिस तरीके से अपनी बात रख रहा था, वह मुख्यमंत्री को ठीक नहीं लगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसे बीच में टोकते हुए ही कह दिया कि फालतू बात मत करिए. जो असली शिकायत है, वह बताइए. नीतीश कुमार के इतना कहने के बाद युवक सकपका गया.
इसके बाद युवक ने मुख्यमंत्री के सामने यह मांग रखी कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी कर रहा है. ऐसे में उसे प्राइवेट कोचिंग करने में परेशानी हो रही है. आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह से प्राइवेट कोचिंग सेंटर में पैसे देने में कठिनाई होती है. यह सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कहीं प्रावधान नहीं है कि प्राइवेट कोचिंग के लिए सरकार की तरफ से पैसे दिए जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि फालतू बात करने से क्या फायदा जो सरकार ने तय किया है वही हो सकता है.
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लगभग 150 लोगों की शिकायतों को सुनेंगे. इसके लिए पहले से लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है. सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम दोपहर तक चलेगा. बारी-बारी से शिकायतकर्ता सीएम से मिल रहे हैं और अपनी बात उनके सामने रख रहे हैं. सीएम नीतीश आज ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, उद्योग, गन्ना उद्योग, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना एवं विकास, पर्यटन, भवन निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों को सुन रहे हैं.
गौरतलब हो कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री से अपनी शिकायत बताने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के बाद अप्वाइंटमेंट मिलने पर ही आप मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं. मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आपको वेबसाइट www.jkdmm.bih.nic.in पर जनता दरबार सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है.
वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के समय आवेदक को अपना नाम, पिता/पति का नाम, आधार नंबर, लिंग, जन्म का वर्ष, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां देनी होती है. इसके अलावा ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपनी शिकायत के बारे में भी संक्षिप्त रूप से जानकारी देनी होती है. फिलहाल कोविड गाइडलाइन के कारण जनता दरबार में एक बार सीमित लोगों को ही बुलाया जाता है.