ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / 'जनता कर्फ्यू' में घरों में 'लॉक डाउन' हुए हड़ताली नियोजित शिक्षक, घर से...

'जनता कर्फ्यू' में घरों में 'लॉक डाउन' हुए हड़ताली नियोजित शिक्षक, घर से ही 'सेल्फी विद फैमिली' के साथ आवाज की बुलंद

22-Mar-2020 07:19 PM

PATNA :जनता कर्फ्यू के बीच पूरे बिहार में लॉक डाउन का एलान कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने तमाम जिलों के शहरी मुख्यालयों समेत अनुमंडल और ब्लॉक मुख्यालयों तक को लॉक डाउन का एलान कर दिया है। 

news image

इस बीच बिहार के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों की समान काम समान वेतन और समान सेवाशर्त की मांग को अब घर से बैठकर बुलंद कर दिया है। शिक्षकों ने सेल्फी विद फैमिली के साथ सरकार के समर्थन के साथ-साथ अपने मागों के समर्थन का विरोध भी जताया।

news image

कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टैसिंग को बढ़ावा देने और वायरस सर्किल तोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा आहूत जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए बिहार के हड़ताली शिक्षक आज सपरिवार अपने घरों में बंद रहे। जनता कर्फ्यू के दौरान दिनभर शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर सैल्फी विद फैमिली कैंपेन चलाया। कैंपेन के दौरान शेम हेल्थ- शेम एजुकेशन एवं फाइट अगेंस्ट कोरोना और फाइट अगेंस्ट नियोजनवाद हैशटैग के साथ हड़ताली शिक्षकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। 

news image

इस बाबत जानकारी देते हुए टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने बताया कि हड़ताली शिक्षकों ने अपने दमपर सप्ताहभर से कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है एवं बिना किसी सरकारी सहायता के आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया है। 

news image

उन्होनें कहा कि आगे भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शिक्षक जनता और सरकार के साथ हैं। अगर सरकार आवश्यक सुरक्षा किट उपलब्ध कराए तो हड़ताली शिक्षक हेल्थ वालंटियर के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है।  कोरोना के गहराते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार को हठधर्मिता छोड़कर बिहार के हड़ताली शिक्षकों की मांगों सहायक शिक्षक- राज्य कर्मी का दर्जा के साथ पूर्ण वेतन एवं सेवाशर्त पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए उनकी हड़ताल तुड़वानी चाहिए।

news image

हड़ताली शिक्षकों ने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर जनसुरक्षा के मद्देनजर बिहार सरकार को कोरोना लैब टेस्ट समेत तमाम तरह के इलाज की व्यवस्था अविलंब करनी चाहिए तथा केरल के तर्ज पर आवश्यक आर्थिक पैकेज जारी करनी चाहिए। आवश्यक सामग्रियों की कालाबाजारी नयी नयी समस्याओं को पैदा कर रही है। मरीज की संख्या को देखते हुए निजी अस्पतालों को कम से कम दो महीना के लिए अधिग्रहित करते हुए उसमें तमाम पीड़ितों के नि:शुल्क इलाज की गारंटी होनी चाहिए।

news image

संगठन के प्रदेश सचिव, शाकिर इमाम, अमित कुमार, नजीर हुसैन, संजीत पटेल और प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पांडेय ने कहा कि हड़ताली शिक्षक महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री और चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट को अपनी व्यथा रखते हुए अपने मांगों पर ईमेल भेजेंगे। यह कैंपेन कल से एक सप्ताह तक चलेगा।  शिक्षकों ने कहा कि यह वक्त कोरोना महामारी के खिलाफ एहतियातों के साथ मजबूती से एकजुट रहने का है तथा अपने हक की लड़ाई में धीरज के साथ डटे रहने का है।