Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब
31-Jul-2021 08:23 AM
JAMUI : बिहार के जमुई जिले में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, नक्सलियों ने क्यूल-जसीडीह रेल खंड के चौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर विनय कुमार को बंधक बनाकर ट्रेन परिचालन बंद नहीं करने पर स्टेशन उड़ाने की धमकी दी. जिसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और स्टेशन प्रबंधक सहित तमाम कर्मचारी मौके से फरार हो गए. हालांकि इस दौरान नक्सलियों ने स्टेशन प्रबंधक को बंधक बनाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन स्टेशन प्रबंधक मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी रेलवे के वरीय पदाधिकारी को दी गई जिसके बाद ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया.
बताया जाता है कि पुलिस की वर्दी में कुछ नक्सली चौरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विनय कुमार के केबिन में पहुंचे और उसे धमकी देने लगे कि जल्द से जल्द ट्रेन परिचालन बंद कर दो नहीं तो स्टेशन को उड़ा दिया जाएगा. यह सुनने के बाद स्टेशन प्रबंधक ने सवाल किया कि आप कौन हैं तो उसने कहा कि तुम्हें पता नहीं है कि नक्सलियों का सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है. इतना सुनते ही स्टेशन प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गया. नक्सली स्टेशन प्रबंधक को अपने साथ बंधक बनाकर ले जाने लगे. हालांकि इस दौरान मौका देखते ही स्टेशन प्रबंधक स्टेशन छोड़कर फरार हो गया और इस बात की जानकारी रेलवे विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी गई.
वहीं नक्सलियों द्वारा दी गई धमकी के बाद क्यूल-जसीडीह रेल खंड पर चार घंटे तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान डाउन परिचालन में हिमगिरी एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन तथा कई ट्रेनों को झाझा-जसीडीह-क्यूल सहित अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया.
जैसे ही इस बात की जानकारी जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल को लगी. वह सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के साथ सहित सीआरपीएफ जवानों के साथ क्यूल-जसीडीह रेल खंड के चौरा रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन प्रबंधक से बात की साथ ही पुलिस स्टेशन परिसर में घंटों सर्च अभियान चलाया. इस दौरान एसपी ने बताया कि वर्दीधारी नक्सली मौके पर पहुंचे थे जिसने परिचालन बंद नहीं करने पर स्टेशन उड़ाने की धमकी दी. जिसके बाद 4 घंटे तक बाधित कर दिया गया था हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है.