ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू

Home / news / जमुई में दर्दनाक एक्सीडेंट, नवजात बच्चे और एक महिला की स्पॉट डेथ, 9...

जमुई में दर्दनाक एक्सीडेंट, नवजात बच्चे और एक महिला की स्पॉट डेथ, 9 लोग बुरी तरह जख्मी

23-May-2021 03:54 PM

JAMUI : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के जमुई जिले से सामने आ रही है जहां दो ऑटो के ओवरटेक के कारण एक नवजात और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में 9 लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. इन 9 लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं. सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सिकंदरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां फिलहाल सभी इलाजरत हैं. वहीं, हादसे में दो मौत होने की वजह से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग बाराबाद गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक नवजात बच्चे का इलाज कराने जमुई जा रही प्रसूता की सास, गोतनी, पति, भैंसुर, पेरू रजक, आशा देवी एवं इनके पति नरसिंह रजक, बुधन रजक पिता पेरू रजक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं ऑटो से दबकर घटनास्थल पर ही 60 वर्षीय बासमती देवी की मौत हो गई.


घटना में डुन्डो गांव निवासी सुनील ठाकुर पिता शंकर ठाकुर, नीम नवादा गांव निवासी सनोज ठाकुर पत्नी सीता देवी, सिकंदरा थाना क्षेत्र के बालाडीह गांव निवासी चंद्रिका यादव पिता जोदी यादव, हलसी थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव निवासी पवन कुमार पिता फटिक साव दोनों पिता-पुत्र एवं सबलबीघा गांव निवासी यशोदा देवी पति भारती रजक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का सिकंदरा पीएचसी में इलाज चल रहा है.