Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
07-Oct-2024 06:51 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। घटना मलयपुर थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि देवाचक स्थित शिव मंदिर के पास दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापना किया गया था। जिसको लेकर सुबह शाम भक्ति गाना बजाया जाता था। सोमवार को किसी ने बिजली पोल में लगे लाउडस्पीकर को खोल कर धान खेत में फेंक दिया। पूछताछ के दौरान ही विवाद बढ़ गया। जिससे दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मलयपुर पुलिस को दी गई।
जिसके बाद सभी को थाना लाया गया हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। बता दें कि देवाचक गांव स्थित महादलित टोला में कई लोगों ने इसाई धर्म को अपना लिया है। जिसको लेकर वहां कई बार मारपीट की घटना भी घट चुकी है। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना घटित हुई है। दोनों पक्षों की ओर से चिन्हित कर 107 की कार्रवाई की गई है।