ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / कश्मीर में बिहारियों की हत्या से नीतीश दुःखी, LG से की बात, बोले-...

कश्मीर में बिहारियों की हत्या से नीतीश दुःखी, LG से की बात, बोले- घर में घुसकर मजदूरों को मारा जा रहा... 'आतंकियों' पर तुरंत एक्शन हो

18-Oct-2021 03:08 PM

PATNA : जम्मू-कश्मीर में एक के बाद, चार बिहारियों की हत्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिंता जताई. सोमवार को  'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में फरियादियों से मिलने के बाद सीएम ने मीडिया से बात की और उन्होंने जानकारी दी कि जम्मू में मारे जा रहे बिहारियों को लेकर सरकार चिंतित है. बिहार सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है. उन्होंने मजदूरों की सुरक्षा का भरोसा दिया है.


पटना मीडिया से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि "कल तीसरी घटना घटी है. सरकार ने तुरंत सारी जानकारी लेकर बातचीत की है. कल की घटना सामने आते ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बातचीत की और कहा कि देखिये बिहार के लिए यह चिंता की बात है. उन्होंने भरोसा दिया कि प्रशासन देख रहा है."


सीएम ने कहा कि "जो लोग बाहर से आकर रह रहे हैं. वहां काम कर रहे हैं. उनको ही टारगेट किया जा रहा है. ऐसा लग रहा है. क्योंकि कल घर में घुसकर बिहार के लोगों को मारा गया है. सरकार यहां भी देख रही है और वहां भी अलर्ट कर रही है कि गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. देश के किसी भी हिस्से में जाकर काम करने के लिए कोई भी नागरिक स्वतंत्र है."


नीतीश ने कहा कि "मजदूरों को मारा जा रहा है. इसपर जरूर तुरंत एक्शन होना चाहिए. ये घटना जैसे ही घटी है. हमने आपस में भी बातचीत की है और वहां जम्मू में भी बातचीत की. हमें उम्मीद है कि आगे से ऐसी घटनाएं नहीं होंगी. जो वहां रह रहे हैं, उनकी सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन जरूर कुछ न कुछ उपाय करेगी."