बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Jan-2023 01:11 PM
By First Bihar
J&K: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां शनिवार की सुबह हुए आतंकी हमले के बाद पूरा इलाका दहल गया है। ब्लास्ट में 7 लोगों के घायल होने की खबर है। नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर के वार्ड नंबर 7 में पहला धमाका करीब 11:00 बजे हुआ जबकि दूसरा धमाका 15 से 20 मिनट बाद इसी इलाके में हुआ है। जांच में इन दोनों धमाकों में स्टिकी बम के इस्तेमाल होने की बात सामने आ रही है। दो धमाकों के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जम्मू के नरवाल इलाके में आतंकियों ने ताबड़तोड़ दो धमाके किए हैं। जानकारी के मुताबिक आधे घंटे के अंतराल पर हाई इंटेंसिटी के दो ब्लास्ट हुए हैं। आतंकियों ने पहले ब्लास्ट के लिए महेंद्रा बोलेरो और दूसरे के लिए शेवरॉन क्रूज का इस्तेमाल किया है। इस घटना के बाद जम्मू पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विस्फोट के बाद इलाके को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है।
बता दें कि पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया इनपुट मिली थी कि आतंकि गणतंत्र दिवस के आसपास बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकियों की बुरी नजर राजधानी दिल्ली समेत देश के कई महत्वपूर्ण शहरों पर है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...