बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
18-Jul-2022 02:23 PM
DESK : जम्मू कश्मीर में हुए ग्रेनेड विस्फोट में एलओसी पर तैनात सेना के कैप्टन और जेसीओ सहित दो लोग शहीद हो गए। इसमें भारत की सीमा की रक्षा करते हुए बिहार के सेना के कैप्टन ने भी अपने प्राण की आहुति दे दी। शहीद कैप्टन बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले आनंद हैं।
आपको बता दें, शहीद आनंद कुमार मधुकर सिंह के बेटे हैं, जो खुद भी एक पुलिस हैं। उनके पिता बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। शहीद कैप्टन आनंद नयागांव शिरोमणि टोला परबत्ता, खगड़िया जिला के रहने वाले थे। आनंद पिछले 21 जून को ही छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे, जिसके बाद वे 10 जुलाई को ड्यूटी पर वे वापस लौट गए थे। आनंद का एक छोटा भाई भी है, जिसकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से चल रही है।
दरअसल, पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में ये घटना घटी। इस दौरान सैनिक नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों में हड़कंप मच गया। इस विस्फोट में कई जवान घायल हो गए। इलाज के दौरान एक अधिकारी कैप्टन आनंद और एक जेसीओ शहीद हो गए। घटना की पुष्टि जम्मू के पीआरओ डिफेंस द्वारा की गई है। इस घटना में 4 घायल जवानों का फिलहाल इलाज चल रहा है। इस घटना में कैप्टन आनंद और नायब सूबेदार भगवान सिंह शहीद हो गए। इस ब्लास्ट में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की भी शहादत हो गई है।