ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

जाले थाने का थानेदार सस्पेंड, बोगस वोटिंग में गिरफ्तार 4 लोगों को थाने से छुड़ाने का मामला

23-May-2024 08:56 PM

By First Bihar

MADHUBANI: 20 मई को मधुबनी समेत 5 लोकसभा सीट पर मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान जाले विधानसभा क्षेत्र में बोगस वोटिंग की कोशिश करते 4 लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। जिसमें 3 युवती और 1 युवक शामिल थे। इस बात की जानकारी मिलते ही कुछ उपद्रवियों ने चारों को थाने में घुसकर पुलिस अभिरक्षा से बल पूर्वक छुड़ा लिया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।


 इस मामले आज मिथिला प्रक्षेत्र के DIG बाबूराम ने कार्रवाई की है। उन्होंने जाले थानेदार बिपिन बिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने SDPO ज्योति कुमारी को इस मामले की जांच करने को कहा। मामले में एसडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपी। बताया कि देवरा-बंधौली के हक्कानिया मदरसा के बूथ संख्या 85 पर फर्जी मतदान करने के आरोप में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद सभी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। 


रात के 11 बजे 150 से 200 की संख्या में उपद्रवी थाने पर आये और बल पूर्वक चारों को छुड़ाकर अपने साथ ले गये। इतनी बड़ी संख्या को पुलिस नहीं रोक पाई। थानेदार भी उन्हें रोक पाने में विफल रहे। वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना समय पर नहीं दी गयी। एसडीपीओ की रिपोर्ट के बाद जाले थानेदार बिपिन बिहारी को सस्पेंड कर दिया गया है। मिथिला प्रक्षेत्र के DIG बाबूराम ने कार्रवाई की है।