BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए
19-Jan-2021 06:53 PM
PATNA : जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हिंदी भवन सभागार में परियोजना प्रबंधन समूह की बैठक की गई. डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में आ रही बाधा को दूर करने और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
जिलाधिकारी ने NH 83 पटना-गया-डोभी NH31, बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन और NH30 पटना-बक्सर फोर लेन के कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. बैठक में अवगत कराया गया कि दानापुर से बिहटा तक एलिवेटेड पथ निर्माण हेतु भू अर्जन की अधिसूचना की कार्रवाई की गई. राशि उपलब्ध होते ही आगे की कार्रवाई जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.
दिघवारा शेरपुर खंड के लिए भू अर्जन की अधिसूचना कर दी गई है. राशि उपलब्ध कराने के लिए एनएचएआई को मांग भेजी गई है. राजीव नगर और राजापुर पुल के पास संप हाउस बनाने के लिए लिए अंचलाधिकारी सदर से समन्वय कर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
प्रोजेक्ट का कार्य अंतर विभागीय होने के कारण कार्य में देरी ना हो तथा कोई बाधा और समस्या उत्पन्न ना हो. इन समस्याओं के आपसी समन्वय और सहयोग के माध्यम से किसी प्रकार की बाधा को दूर करना एवं समाधान करना है. बैठक में 12 जनवरी को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक से संबंधित निम्न कार्यवाही के तहत समीक्षा की गई.