पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
01-Aug-2022 01:38 PM
MADHUBANI : मधुबनी स्थित प्रसिद्ध कपिलेश्वर नाथ मंदिर में पट खुलते ही भगदड़ मच गई। सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे थे, जैसे ही मंदिर का पट खुला भीड़ अनियंत्रित हो गई। इस भगदड़ में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए रहिका पीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डीएमसीएच जबकि दो को मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि की गनीमत रही की एक बड़ा हादसा होते हाते टल गया।
दरअसल, तीसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में शिवभक्त प्रसिद्ध कपिलेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु मंदिर का पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सुबह 1 बजे मंदिर का पट खुला, श्रद्धालुओं में जलाभिषेक करने की होड़ मच गई। भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।
पूरे मामले पर सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घायल हुए सभी लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी लेकिन हालात को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया।