BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
10-Jan-2020 04:31 PM
DESK: हाईप्रोफाइल मर्डर केस का जयपुर पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है. पुलिस खुलासे के अनुसार इंडियन ऑयल के मैनेजर ने ही अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे की हत्या कर शव को जंगल में फेंकवाया था. पुलिस और लोगों को शक न हो इसको लेकर वह दिखाने के लिए फूट-फूटकर रोता था. लेकिन उसकी हकीकत सबके सामने आ गई.
8 जनवरी को हुई थी मां-बेटे की हत्या
पुलिस ने दावा किया है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सीनियर मैनेजर रोहित तिवारी ने ही अपनी पत्नी श्वेताऔर 21 महीने के बेटे श्रीयमकी हत्या करवाई थी. हत्या का कारण दोनों के बीच विवाद था. इसलिए पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए रोहित ने अपने एक परिचित के साले को पैसों का लालच देकर इस घटना को अंजाम दिलाया. पत्नी का शव फ्लैट में मिला था और बेटे का शव जंगल में मिला था.
आरोपी ने किया था दावा-बेटे के बदले मांगी गई थी 30 लाख रुपए
पत्नी की फ्लैट में हत्या कर दी गई थी और बच्चे को अगवा दिखाया गया था. बच्चे के बदले 30 लाख रुपए की रंगदारी उनकी पत्नी के ही नंबर से मांगा गया था. पति पत्नी के मोबाइल नंबर से ही पुलिस को भ्रमित करने के लिए मैसेज करता था, बच्चे का शव बुधवार को यूनिक टॉवर सोसाइटी के पीछे जंगल में मिला था. जिसके बाद पति पर हत्या का शक गहराता गया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. क्योंकि मोबाइल में पैटर्न लॉक था और बिना कोई जाने उसको खोल नहीं सकता था. जयपुर पुलिस की साइबर सेल भी इसमें लगी हुई थी. जिसके बाद आज खुलासा हुआ है.