क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
27-Jun-2020 10:20 AM
DESK: बाबा रामदेव की मुश्किलें कम नहीं हो रही है. एक और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बाबा रामदेव के साथ-साथ बालकृष्ण समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है. यह केस राजस्थान के जयपुर में हुआ है.
कोरोनिल के भ्रामक प्रचार का आरोप
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कोरोना संकट के बीच बाबा रामदेव ने देश में कोरोना वायरस की दवा के तौर पर कोरोनिल को लेकर भ्रामक प्रचार कर लोगों को गुमराह किया है. जयपुर के ज्योतिनगर थाने बाबा रामदेव और बालकृष्ण के अलावा वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय, निम्स के अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह तोमर और निदेशक डॉ. अनुराग तोमर को आरोपी बनाया गया है. एफआईआर आईपीसी की धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है.
बिहार में भी दर्ज हुआ है केस
24 जून को योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ मुजफ्फरपुर में भी केस दर्ज हुआ है. इन दोनों पर कोरोना की दवा बनाने का दावा करते हुए लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है. मुजफ्फरपुर सीजीएम कोर्ट में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इस केस की सुनवाई 30 जून को होने वाली है.