Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..
10-Apr-2020 03:19 PM
JAIPUR: कोरोना को लेकर राजस्थान में कई चौकाने वाले मामले मामले सामने आ रहे हैं. यहां एक कोरोना पॉजिटिव शख्स ने 126 लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर दिया है. एक डॉक्टर ने तो 28 लोगों को संक्रमति कर दिया. कुल 6 लोगों ने 198 लोगों तक कोरोना पहुंचा दिया. इनलोगों की लापरवाही पूरे राजस्थान को उठानी पड़ रही है.
इसको भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित युवक ने सैकड़ों गरीबों में बांटी सब्जी, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वीडियो जारी कर बोला..दुआओं में याद रखना
ओमान से आए युवक शख्स ने मचाया तांडव
12 मार्च को ओमान से शख्स जयपुर के रामगंज गांव अपने घर लौटा. एयरपोर्ट पर चेकिंग हुई तो कुछ नहीं निकला. बस से यात्रा कर वह जयपुर आया. इसके बारे में जानकारी मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उससे 14 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन होने को बोला, लेकिन वह नहीं माना. वह घूमता रहा. वह रिश्तेदारों समेत करीब 200 लोगों से मिला. कुछ दिनों के बाद उसकी तबीयत खराब हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला. उसके संपर्क में आने वाले 126 लोगों को कोरोना पॉजिटिव निकले.
एक डॉक्टर ने 28 लोगों को फैसाला कोरोना
भीलवाड़ा के एक डॉक्टर के घर पर सउदी से कुछ लोग आए थे. उसके बाद डॉक्टर को कोरोना हो गया. उसके संपर्क में आने वाले डॉक्टर, नर्स और नगर निगम के कर्मी आए और 28 कोरोना पॉजिटिव एक डॉक्टर से हो गए. कोटा और पोकरण में ड्राइवर ने भी कोहराम मचाया. एक ने 14 तो एक ने 18 लोगों को पॉजिटिव किया है. जोधपुर मे भी एक महिला ने 13 लोगों को संक्रमित किया. अगर ये सभी सावधान और सर्तक रहते तो बाकी की जान जाखिम में नहीं पड़ता.