RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
25-Oct-2021 02:07 PM
SAHARSA : जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सहरसा मंडल कारा में पुलिस द्वारा की गई औचक छापेमारी में पूर्व सांसद आनंद मोहन के कब्जे से दो स्मार्टफोन, दो जीएसएम सेट और एक चार्जर बरामद किये गए हैं.
इसके अलावा वार्ड एक में बंद विचाराधीन बंदी दीपक कुमार के पास से एक स्मार्टफोन, एक पत्तर का चाकू, एक एक्सटेंशन बोर्ड और वार्ड तीन के पूरब दीवार से सटे टीवी के नीचे से काला रंग का कीपैड मोबाइल मिला है. छापेमारी में ये सामान मिलने के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन समेत तीन कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
दरअसल, डीएम कौशल कुमार और एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर सहरसा मंडल कारा में अपर समाहर्ता विनय कुमार मंडल के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई थी. इस छापेमारी में कुल छह मोबाइल, एक चार्जर, एक चाकू और एक एक्सटेंशन बोर्ड बरामद किये गए थे. जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के आवेदन पर सदर थाना में पूर्व सांसद आनंद मोहन, विचाराधीन कैदी दीपक कुमार और एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है.
इसकी जानकारी देते हुए अधीक्षक ने कहा कि तलाशी के दौरान जब्त सामान से ऐसा लगता है कि जेपी खंड के सजायाफ्ता कैदी आनंद मोहन, वार्ड एक के कैदी दीपक कुमार और वार्ड तीन के अज्ञात कैदी धोखे से मोबाइल रख कर उसका इस्तेमाल कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामान रखना कारा हस्तक नियम 2012 के खिलाफ है. इसके तहत जेपी खंड के सजायाफ्ता बंदी आनंद मोहन, दीपक कुमार और अज्ञात बंदियों को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गयी है.