सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Mar-2022 01:34 PM
PATNA : होली और उसके आसपास बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में अब सरकार को जवाब नहीं सूझ रहा है. सरकार इन मौतों को लेकर बैकफुट पर तो जरूर है लेकिन सरकार के मंत्री इन मौतों पर अजीबोगरीब दलील दे रहे हैं. सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने जहरीली शराब से मौत के मामले पर ऐसे ही दलील पेश की है.
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि जिन राज्यों में शराब चालू है वहां भी जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें होती रहती हैं. बिहार में शराबबंदी से इसे जोड़ना ठीक नहीं है. अशोक चौधरी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी एक अच्छा कदम है. इसके बावजूद मीडिया बार बार जहरीली शराब से मौत को शराबबंदी से जोड़ देता है.
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है उसकी जांच हो रही है और तब तक इसे जहरीली शराब से हुई मौत मानना या कहना ठीक नहीं होगा. अशोक चौधरी ने कहा है कि देश में रेप और मर्डर जैसे कृत्य पर भी रोक है लेकिन इसके बावजूद घटनाएं होती हैं. शराब बनाने वाले भी नहीं जानते कि वह जो शराब बना रहे हैं वह प्रोडक्शन के समय ही जहरीला हो गया है. लेकिन इसके बावजूद लोग शराब पीते हैं और फिर मौत हो जाती है.
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि जब सरकार शराब बंदी लागू कर चुकी है और शराब को लेकर इतनी सख्ती है तो लोग शराब क्यों पी रहे हैं. लोगों को यह समझना चाहिए कि जहरीली शराब पीने से उनकी जान जा सकती है. शराबबंदी कानून में बदलाव को लेकर पूछे जाने पर अशोक चौधरी ने कहा है कि हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में अब बात सामने आ चुकी है कि शराबबंदी कानून की वजह से न्यायपालिका पर दबाव बढ़ा है. ऐसे में इसमें बदलाव किए जाने का प्रयास हो रहा है.